लापता किशोरी को लेकर आरोपित युवक थाना पहुंचा

आरोपी युवक किशोरी को अपने साथ लेकर चला गया गुजरात
मधुपुर. शहर के एक मोहल्ले से पिछले एक माह से गायब किशोरी को पुलिस दबिश के कारण आरोपी युवक शुक्रवार को थाना लेकर पहुंचा. पुलिस ने आरोपी युवक पुरुषोत्तम रवानी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि किशोरी का मेडिकल जांच कराकर उसका न्यायालय में बयान दर्ज कराया जायेगा. महिला पुलिस की अभिरक्षा में किशोरी को रखकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. इधर, घटना की सूचना पर किशोरी के घरवाले थाना पहुंचे. बताया जाता है कि पिछले माह पूर्व किशोरी घर से बाजार जाने के लिए निकली थी. इसी क्रम में रास्ते से लापता हो गयी थी. खोजबीन के क्रम में परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी को बहला-फुसला कर भगाकर ले गया है. इसके बाद परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बताया जाता है कि आरोपी युवक किशोरी को अपने साथ लेकर गुजरात चला गया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की सकुशल बरामदगी को लेकर जुट गयी थी. पुलिस ने आरोपी के परिजनों पर दबिश बनाया. इसके बाद आरोपित ने किशोरी को लेकर थाना पहुंचा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




