Deoghar News : नयी दिल्ली से हावड़ा के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : नयी दिल्ली से हावड़ा के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

हावड़ा से नयी दिल्ली के बीच एक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. रेलवे की ओर से गर्मी के मौसम में यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते इस ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है,

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : हावड़ा से नयी दिल्ली के बीच एक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. ��ेलवे की ओर से गर्मी के मौसम में यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते इस ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम किया जा सके और यात्रियों को सुविधा मिल सके. इसके अंतर्गत 04092 नयी दिल्ली-हावड़ा ग्रीष्मकालीन स्पेशल 11 जून और 19 जुलाई के बीच प्रत्येक बुधवार तथा शनिवार को (12 ट्रिप) नई दिल्ली से 19:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 21:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वहीं 04091 हावड़ा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन स्पेशल 12 जून और 20 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को (12 ट्रिप) हावड़ा से 23:50 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 01:00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी, इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव रंजन

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola