सड़क पर चंदा वसूली कर रही गुजरात की 10 युवतियों को पुलिस ने पकड़ा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सड़क पर चंदा वसूली कर रही गुजरात की 10 युवतियों को पुलिस ने पकड़ा

गिरिडीह-मधुपुर एनएच के विभिन्न जगहों पर राहगीरों को रोककर युवतियों के चंदा वसूली करने का आरोप

विज्ञापन

मधुपुर. गिरिडीह-मधुपुर एनएच के विभिन्न जगहों पर राहगीरों को रोककर युवतियों द्वारा चंदा वसूली करने के आरोप में मधुपुर थाना व महिला थाना की पुलिस ने 10 युवतियों को हिरासत में लिया. बाद में पूछताछ और काउंसिलिंग के बाद सभी युवतियों को बुधवार को पीआर बांड पर छोड़ा गया. पुलिस ने सभी लड़कियों के परिजन को फोन पर भी मामले की जानकारी दी गयी. पूछताछ में पता चला कि सभी गुजरात के अलग-अलग इलाके से है. बताया जाता है कि पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि गिरिडीह-मधुपुर-सारठ एनएच पर युवतियों का एक ग्रुप सक्रिय है जो सड़कों पर वाहनों को रुकवाकर पैसे की वसूली कर रही हैं. अनाथ बच्चों को सहयोग करने के नाम पर पैसा वसूला जा रहा था. साथ ही पैसे नहीं देने पर राहगीरों से बदसूलकी भी कर रही हैं. जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद 10 युवतियों को हिरासत में ले लिया. सभी लड़कियां जींस और शर्ट पहने थी. पुलिस ने सभी को चेतावनी देते हुए पीआर बांड पर छोड़ दिया. बताते चले कि चार दिन पूर्व में भी गुजरात की कई लड़कियों को गिरिडीह के अलग-अलग जगहों से वसूली करते हुए देखा गया था. इसके बाद 22 लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था और चेतावनी देने के बाद बांड छोड़ा गया था.

वहीं,

सारठ-मधुपुर मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के समीप राजस्थान की आठ युवतियों द्वारा राहगीरों से अवैध वसूली का भी मामला सामने आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola