चितरा : एसबीआइ के एटीएम में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
चितरा : एसबीआइ के एटीएम में लगी आग

चितरा के गांधी चौक के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

विज्ञापन

चितरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ में शनिवार देर रात अचानक आग लग गयी. शॉर्ट सर्किट के कारण एटीएम के तार में आग लगी, जिसे अग्निशामक यंत्र से बुझा दिया गया. इससे बड़ी घटना टल गयी. वहीं, दूसरी ओर अगलगी की सूचना मिलते ही चितरा थाना प्रभारी विकास पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. साथ ही बैंक स्टाफ भी पहुंचे और अग्निशामक यंत्र से आग को बुझा लिया गया. एटीएम सुरक्षित है. हालांकि जांच पड़ताल किये जाने के बाद नुकसान का खुलासा संभव हो पायेगा. बहरहाल आग पर काबू पा लिया गया है. मौके पर चितरा थाना के सच्चिदानंद सिंह, एटीएम सुरक्षा गार्ड साधु महतो, संजय महतो व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola