Sawan 2024: देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण करने की सोच रहे हैं तो डाउनलोड करें ये ऐप, मिलेगी सारी जानकारी

देवघर जिला प्रशासन ने बाबा बैद्यनाथधाम एप्लीकेशन को एक्टिव कर दिया है. इस मोबाइल एप्लीकेशन को अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा.
देवघर : सावन की पहली सोमवारी आज से शुरू हो गयी है. झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर देवघर में हर साल की भांति इस साल भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही. दूर से दूर कांविरये जल लेकर यहां आते हैं और बाबा भोले नाथ को जलार्पण करते हैं. सबसे अधिक लोग सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा मंदिर के लिए रवाना होते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस साल सावन के महीने में बाबा मंदिर आने की सोच रहे हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि प्रशासन की तरफ से मिल रही सुविधाओं से संबंधित सारी जानकारी आपके हाथ में होगी. यानी आपके मोबाइल में होगी.
कांवरियों की कतार कहां तक है इसकी भी मिलेगी जानकारी
केवल इतना ही नहीं कांवरियों की कतार कहां तक है, कितनी लंबी है कतार, कितने लोग खड़े हैं, कतार में और कितनी देर में हो सकता है जलार्पण, इसकी जानकारी आपको मोबाइल पर ही मिल जायेगी. इसके लिए देवघर जिला प्रशासन ने बाबा बैद्यनाथधाम एप्लीकेशन को एक्टिव कर दिया है. इस मोबाइल एप्लीकेशन को अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा. डाउनलोड करके आप उपरोक्त जानकारियां कहीं से भी प्राप्त कर सकते हैं. यदि आप कांवरिया पथ पर हैं और आपको पता है कि आप कितने किमी दूर हैं. पहुंचने पर आपका जलार्पण आज होगा पायेगा कि नहीं, इसकी जानकारी आप इस एप्लीकेशन के जरिए जानें और उसी अनुरूप आगे की प्लानिंग करें.
यहाँ पढ़े : शिव जी की आरती
भीड़ नियंत्रण में मददगार साबित होगा एप्लीकेशन :
मोबाइल एप्लीकेशन बनाने वाली एजेंसी क्लाउड टेक के सीइओ डॉ नवीन ने बताया कि भीड़ नियंत्रण में यह एप काफी मददगार साबित होगा. आज के समय में अधिकतर लोगों को पास एंड्रॉयड मोबाइल रहता है. ऐसे सभी लोग इस एप को डाउनलोड करके भीड़ की सही जानकारी और कितनी देर में पहुंचने पर उनका जलार्पण हो जायेगा आदि जानकारी मिल जायेगी. उदाहरण के तौर पर जलार्पण का दर भी पता चलेगा कि प्रति मिनट कितने लोग जलार्पण कर रहे हैं. इसका ट्रायल कर लिया गया है. ट्रायल सफल हुआ है. एप को एनआइसी को सौंप दी गयी है.
Also Read: Sawan 2024: सावन मास में होगा इन ग्रहों का गोचर, जानें किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




