पंचायत सचिवों की कमी से हो रही परेशानी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पंचायत सचिवों की कमी से हो रही परेशानी

मारगोमुंडा प्रखंड में पंचायत सचिव की कमी

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र में पंचायत सचिव की कमी के लोगों को परेशानी हो रही है. सचिव की कमी के कारण लोगों का काम प्रभावित हो रहा है. बताया जाता है कि 13 पंचायत में आधा दर्जन पंचायत सचिव कार्यरत हैं. पंचायत सचिव की कमी के कारण एक सचिव को दो-दो पंचायतों का जिम्मा दिया गया है. जबकि दो पंचायत जनसेवक के भरोसे चल रहा है. बताया जाता है कि जनसेवक को पंचायत सचिव का भार नहीं दिया जा सकता है, लेकिन नियम विरुद्ध जनसेवक को पंचायत सचिव का भार लेकर उसे पंचायत सचिवालय में बैठा दिया गया. एक पंचायत सचिव को दो-दो पंचायत आवंटित कर दिये जाने के कारण लोगों को कार्य करवाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ती है. इसके चलते समय की भी ज्यादा बर्बादी होती है. ग्रामीणों ने सभी पंचायत में पंचायत सचिव उपलब्ध कराने की मांग जिला पंचायती राज पदाधिकारी से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola