शौचालय में नवजात को छोड़ने वाली युवती का मिला सुराग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

संवाददाता, देवघर: बाबा मंदिर के महिला शौचालय में नवजात को छोड़ने वाली युवती और उसके साथ आये युवक का पुलिस ने पता लगा लिया है. सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
संवाददाता, देवघर:
बाबा मंदिर के महिला शौचालय में नवजात को छोड़ने वाली युवती और उसके साथ आये युवक का पुलिस ने पता लगा लिया है. सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और लोकल इनपुट के सहारे पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा ली है. जानकारी के अनुसार युवक मंदिर इलाके में ही किसी दुकान में काम करता था. पुलिस ने दुकान में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि नवजात की बरामदगी के बाद से ही युवक लापता है. दुकान के मालिक से युवक का पूरा पता तथा उसके बारे में अन्य जानकारी जुटा ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है आखिर नवजात को छोड़ने की क्या मजबूरी रही होगी. बाबा मंदिर के थानेदार अनिल कुमार ने पर बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है. उद्भेदन होने के बाद पूरी जानकारी दी जायेगी. जानकारी के अनुसार, दो से तीन दिन के अंदर मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










