Deoghar News : सारठ के जंगल से सात साइबर आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : सारठ के जंगल से सात साइबर आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारठ थाना क्षेत्र के पुरनी करहिया जंगल में छापेमारी कर सात साइबर आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. ये आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर आम लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारठ थाना क्षेत्र के पुरनी करहिया जंगल में छापेमारी कर सात साइबर आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. ये आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर आम लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सारठ थाना क्षेत्र के सुखजोरा गांव निवासी बलभद्र कुमार यादव सहित उपेंद्र कुमार यादव, सारठ के ही नया खरना गांव निवासी सुमन महरा, सारवां थाना क्षेत्र के ऊपरबहियारी गांव निवासी आशिक अंसारी, सोहेल अंसारी, सादाब अंसारी व पाथरौल थाना क्षेत्र के पाथरौल गांव निवासी उत्तम कुमार दास उर्फ चिकू के रूप में की है. पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वे विभिन्न मोबाइल नंबरों से उपभोक्ताओं को कॉल करते थे और उन्हें भ्रमित कर गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे. पुलिस ने इन लोगों के पास से 11 मोबाइल सहित 10 सिम कार्ड जब्त किये हैं. बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से ही कई ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज मिली हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी अधिकारी बनकर साइबर ठगी में लगे हुए हैं. सूचना पर विशेष छापेमारी टीम गठित की गयी. साइबर थाना के इंस्पेक्टर हरदियुस टोप्पो, सारठ थाना प्रभारी सूरज कुमार, साइबर थाने के एसआइ प्रभात कुमार और सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साइबर आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गयी है. हाइलाइट्स पुलिस ने 11 मोबाइल सहित 10 सिम कार्ड जब्त किये बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज सारठ थाना क्षेत्र के पुरनी करहिया जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola