आइओसीएल के पाइपलाइन के निकट किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की पुलिस को दें सूचना : रतन कुमार

आइओसीएल के पाइपलाइन प्रभाग ने मानिकपुर में मॉकड्रिल सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान मुख्य प्रबंधक ने पाइपलाइन की सुरक्षा की जानकारी दी.
प्रतिनिधि, जसीडीह . जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में बुधवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पाइपलाइन प्रभाग की ओर से ऑफसाइट मॉक ड्रिल सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान तेल के रिसाव की सूचना पर खोजी दस्ता दल ने रिसाव की पुष्टि के बाद अनुरक्षण दल व सहायक दल घटनास्थल पर पहुंचे और रिसाव को नियंत्रित करने का सिनेरियो किया गया. वहीं फायर कंटिजेंसी सिनेरियो किया गया. इसमें एक टब में आग को बुझा कर दिखाया गया. आग को बुझाने में फॉर्म, ड्राई, पाउडर व पानी का उपयोग किया गया. आइओसीएल के मुख्य प्रबंधक रतन कुमार ने ग्रामीणों को पाइपलाइन की सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र से हल्दिया-बरौनी पाइप लाइन के माध्यम से कम समय और सुरक्षित तरीके से तेल का ट्रांसपोर्ट किया जाता है. मॉकड्रिल हमारी तत्परता को दर्शाता है कि मेन लाइन के आपदा को सकुशल नियंत्रित कर सके. किसी कारणवश पाइप लाइन से तेल का रिसाव व पाइपलाइन के आसपास किसी भी असामाजिक तत्व व संदिग्ध व्यक्ति को देखें, तो इसकी सूचना तुरंत थाने, इंडियन ऑयल, जिला प्रशासन व टोल फ्री नंबर 18003456105 पर सूचना दें. ताकि किसी अप्रिय घटना होने से व तेल चोरी होने से पूर्व उसे रोका जा सके. सूचना देने वाले व्यक्तियों को कंपनी की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा. रिसाव वाले स्थान पर किसी प्रकार के आग से संपर्क नही हो पाये और उक्त स्थान पर तुरंत घेराबंदी कर लोगों को जाने से रोके. इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला अग्निशामक पदाधिकारी गोपाल यादव, एसआइ दिनेश कुमार राय, प्रचालन प्रबंधक शशि किशोर कांत, गोपाल कुमार, राहुल आनंद, उमेश प्रसाद सिंह, कुंदन कुमार, भुवनेश्वर रजक आदि कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




