मधुपुर : राष्ट्रीय एकता व अखंडता की छात्र-छ��त्राओं को दिलायी गयी शपथ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर : राष्ट्रीय एकता व अखंडता की छात्र-छ��त्राओं को दिलायी गयी शपथ

मधुपुर कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की मनायी गयी जयंती

विज्ञापन

मधुपुर. स्थानीय महाविद्यालय परिसर में एनएसएस इकाई- 3 के तत्वावधान में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ रत्नाकर भारती व शिक्षकों ने पटेल के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इस दौरान कॉलेज परिसर से छात्र-छात्राओं ने रन फॉर यूनिटी रैली निकाली. रैली शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. मौके पर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर महेंद्र एक्का ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान के बारे में छात्रों को जानकारी दी. प्रभारी प्राचार्य डॉ भारती ने छात्रों को राष्ट्रीय एकता के संबंधित उपदेशपरक बातें बतायी. साथ ही उन्होंने वर्तमान चुनौतियों को इंगित करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के कृतित्व से प्रेरित होकर देश की एकता को बनाये रखने का आह्वान किया. कार्यक्रम में मंच संचालन होरेन हांसदा ने किया. समारोह के अंत में डॉ यतेंद्र प्रसाद झा ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने का छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया. मौके पर प्रो फोदो सोरेन, प्रेम रोशन एक्का, डॉ अश्विनी कुमार, रंजीत कुमार प्रसाद, आशुतोष कुमार, अनूपलाल सोरेन, उमेश कुमार रॉय, प्रो संगीता कुमारी, मनीषा कुमारी, डॉ अनुसुइया कुमारी, डॉ. मनीषा मधु बिलुंग, डॉ श्वेता सहदेव, पूनम कुजूर, तबस्सुम अंसारी, शिवनंदन राय, रंजीत रवानी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की मनायी गयी जयंती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola