चितरा : 6.67 करोड़ रुपये से दमगढ़ा से जमनीटांड़ तक बनेगी सड़क
Published by : SANJAY KUMAR RANA Updated At : 06 Apr 2026 7:34 PM
सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने योजना की रखी आधारशिला
चितरा. चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र अंतर्गत दमगढ़ा से जमनीटांड़ मुख्य सड़क तक 6.67 करोड़ रुपये से बननेवाली ओसीपी (ओपन कास्ट माइनिंग एरिया) सड़क का सोमवार को विधिवत विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने शिलान्यास किया. सड़क निर्माण योजना को राज्य सरकार की ओर से स्वीकृति प्रदान की गयी है. इस दौरान कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार, खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी तथा क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) आशीष मिश्रा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे. वहीं, विधायक ने कहा कि कोलियरी विस्तार के तहत चितरा-दुलदुली मोड़ मुख्य सड़क स्थित ओबी डंप के पास वर्तमान सड़क को हटाया जायेगा. इसके बदले लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक बाईपास सड़क का निर्माण कराया जायेगा, जिससे आवागमन आसान होगा और दूरी भी कम होगी. वहीं क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने कहा कि दमगढ़ा कोलियरी विस्तार योजना के तहत पुरानी सड़क को हटाकर नयी सड़क बनायी जायेगी. इस परियोजना में राज्य सरकार के साथ इसीएल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. कार्यक्रम के दौरान विधायक ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण भी किया तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर यूनियन नेता योगेश राय, अभिषेक कुमार, केलू सिंह, पूर्व मुखिया श्याम बाउरी, शालिग्राम मंडल, उदय शंकर तिवारी, निर्मल मरांडी, विक्की भोक्ता, वैद्यनाथ पाल, गौरव कुमार, सौरव कुमार, अरविंद भोक्ता, संतोष दास, विक्रम सिंह, उत्तम सिंह, दिलीप दास मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










