चितरा: अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टरों को किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
चितरा: अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टरों को किया जब्त

चितरा: बिना चालान बालू ढुलाई पकड़ी गयी, कार्रवाई से मचा हड़कंप

विज्ञापन

चितरा. अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत चितरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चालान बालू ढो रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के सारठ-चितरा मुख्य मार्ग पर मंझलीबाद गांव के पास गश्ती के दौरान की गयी. अभियान का नेतृत्व एएसआइ मनोज पासवान कर रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार, नियमित गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर दोनों ट्रैक्टरों को रोका गया. जांच के दौरान चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे आवश्यक कागजात दिखाने में असफल रहे. इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया. थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि अवैध बालू परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने यह भी बताया कि जब्त ट्रैक्टरों के विरुद्ध आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को अनुशंसा भेज दी गयी है. इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola