पुलिस ने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को किया जब्त

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को किया जब्त

मधुपुर के कोलवा नदी से धड़ल्ले से हो रहा बालू का उठाव

विज्ञापन

मधुपुर. पाथरोल पुलिस ने हरिपुर कोलवा नदी घाट से अवैध बालू उठाव कर जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा है. बताया जाता है कि हरिपुर कोलवा घाट से बालू उठाव कर पाथरोल के लखी बाजार जा रहा था. इस दौरान पुलिस गश्ती वाहन को देख ट्रैक्टर का चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए थाना ले आया. पुलिस ने जिला खनन विभाग को पत्र लिखा है. बताते चले कि थाना क्षेत्र में इन दिनों बालू माफिया एक बार फिर से पूरी तरह सक्रिय हो गया है. इलाके में अवैध रूप से बालू का उठाव जारी है. करौं प्रखंड के झिलुआ, जयंती, हरीपुर कोलवा व टेंडरी नदी घाटों से ट्रैक्टर में अवैध रूप से बालू उठाव धड़ल्ले से किया जा रहा है. हाइलार्ट्स : मधुपुर के पाथरोल के कोलवा नदी घाट पर की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola