बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे बिहार के CM सम्राट चौधरी, बाबा से मांगी बिहार की उन्नति

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :19 Apr 2026 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे बिहार के CM सम्राट चौधरी, बाबा से मांगी बिहार की उन्नति

बाबा धाम देवघर में पूजा करते बिहार के सीएम सम्राट चौधरी.

Deoghar: बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने देवघर स्थित Baidyanath Dham में पूजा-अर्चना की. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में राज्य की खुशहाली और विकास की कामना की.

विज्ञापन

Deoghar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से देवघर पहुंचे. देवघर एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यहां से मुख्यमंत्री सीधे बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका संकल्प कराया. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया.

बाबा बासुकीनाथ के दरबार भी गए सम्राट चौधरी

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री बाबा बासुकीनाथ मंदिर गए. इसके बाद वे देवघर लौटकर आएंगे और देवघर सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे. अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री देवघर स्थित मैहर गार्डन में आयोजित एक निजी समारोह में भी शामिल होंगे. कार्यक्रम के समापन के बाद वे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे.

मंदिर में पूजा के उपरांत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने बिहार की जनता की सुख-समृद्धि और राज्य के निरंतर विकास के लिए बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की है. उन्होंने कहा कि वे बिहार की उन्नति और खुशहाली की कामना लेकर बाबा की शरण में आए हैं.

ये भी पढ़ें…

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने जर्जर दामोदर पुल का लिया जायजा 

पलामू: पानी की तलाश में जंगल से भटककर आए हिरण के झुंड, कुत्तों ने एक को मार डाला 

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन