सांसद डॉ निशिकांत ने प्रधानमंत्री को भेंट की रुद्राक्ष की माला

देवघर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने स्वागत किया व रुद्राक्ष की माला भेंट की.
देवघर. शुक्रवार को जमुई में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर एयरपोर्ट पहुंचे. देवघर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने स्वागत किया व रुद्राक्ष की माला भेंट की. यह रुद्राक्ष की माला बाबा बैद्यनाथ के पंचशूल को स्पर्श करायी हुई थी, जिसे पीएम मोदी ने माथे से लगाकर बाबा बैद्यनाथ को नमन किया. प्रधानमंत्री देवघर से जमुई रवाना हुए व वापस देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




