हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

मधुपुर थाना क्षेत्र के ओझा मोड़ के निकट हुई सड़क दुर्घटना

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के ओझा मोड़ के निकट रविवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी हो गया. बताया जाता है कि हाइवा चालक की सूझबूझ से बाइक सवार की जान बच गयी. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गयी. घायल बाइक सवार मो. लुकमान नवाब मोड़ का रहने वाला बताया जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओझा मोड़ काफी घुमावदार है. बाइक सवार अनियंत्रित हो गया व सामने से आ रही हाइवा से टकरा गया. हाइवा चालक ने सूझबूझ से तुरंत अपने वाहन को रोका, जिसके बाद भी वह वाहन के अगले हिस्से के चपेट में आया और मामूली रूप से घायल हो गया. वहीं, आसपास के लोगों ने ओझा मोड़ के निकट सड़क पर ब्रैकेटिंग बफर का निर्माण कराने मांग की है. ताकि आये दिन वहां पर हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ————- मधुपुर थाना क्षेत्र के ओझा मोड़ के निकट हुई सड़क दुर्घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola