आवारा कुत्ता को बचाने की कोशिश में पलटा ऑटो, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
आवारा कुत्ता को बचाने की कोशिश में पलटा ऑटो, तीन घायल

सारवां के घोरपरास में हुई सड़क दुर्घटना

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र के सारवां-देवघर मुख्य पथ पर घोरपरास जंगल में रविवार देर रात को आवारा कुत्ता को बचाने की कोशिश में पलटा ऑटो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. दरअसल, देवघर से सारवां की ओर आ रहे ऑटो के सामने कुत्ता के आ-जाने से उससे बचाने के क्रम में वाहन पलट गया. दुर्घटना में मणिगाड़ी के वरुण वर्मा (50), सारवां के अर्चना देवी (33), लखोरिया के पप्पू यादव (30) जख्मी हो गये. वहीं, घायलों को लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां सीएचओ संतोष प्रमाणिक के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से घायलों को भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि घोरपरास जंगल में अचानक कुत्ता ऑटो के सामने आ गया, जिसे बचाने के क्रम में ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और पलटी खा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola