जाभागुड़ी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
जाभागुड़ी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

मधुपुर: गायत्री महायज्ञ में दीक्षा से लेकर यज्ञोपवीत तक कई संस्कार संपन्न

विज्ञापन

मधुपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार मधुपुर के द्वारा युग सृजन जन्म शताब्दी साधना वर्ष शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में राष्ट्र शौर्य समृद्धि पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रखंड क्षेत्र के जाभागुडी में शुक्रवार को संपन्न हुआ. ग्रामीणों ने अपने घरों से दीप लाकर यज्ञ स्थल पर दीपक जलाते हुए दीप यज्ञ किया. साथ ही संगीत प्रवचन आयोजित किया गया. गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि हवन- यज्ञ के साथ विभिन्न प्रकार के संस्कार कराया गया. इस यज्ञ में दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार आदि कराया गया. मौके पर जिला संयोजक वरुण कुमार, शोभा वर्णवाल, रामानुज कुमार, नीशा देवी, संजू वर्णवाल, नवीन कुमार, सीताराम चुनियार, दुर्गा देवी, अरुण मुर्मू, मनोज राय, सुंदरी मरांडी, अजीत राय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola