पंसस की बैठक में योजनाओं के प्रस्ताव पर हुई चर्चा

Updated at : 24 Feb 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
पंसस की बैठक में योजनाओं के प्रस्ताव पर हुई चर्चा

मधुपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख पदमनी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख पदमनी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूर्व के बैठक में लिये गये प्रस्ताव पर चर्चा की गयी. वहीं, बीडीओ अजय कुमार दास ने कहा कि वर्ष 2025-26 के वार्षिक योजना को तैयार किया जाना है. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के पंसस द्वारा जो भी योजना पंचायतों में अब तक पूर्ण नहीं हुआ है. उन योजनाओं में तेजी लाते हुए वित्त वर्ष में भी योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया. ताकि बचे हुए शेष राशि से पुन: पंसस द्वारा नयी योजना लिया जा सके. उन्होंने पंसस से पंचायत में चल रहे आवास योजना पूर्ण कराने में सहयोग देने की बात कही. जिन विभागों के कर्मी बैठक में अनुपस्थित रहे. उन विभागों से स्पष्टीकरण के लिए प्रमुख ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दिये जाने का निर्देश दिया. मौके पर सीडीपीओ नीतू कुमारी, बीपीओ विकास कुमार, सुभाष कुमार, फरीदउद्दीन, विशाल कुमार शरण, मनीष कुमार, जेई अमित कुमार, सुशांत कुमार, पंकज गुप्ता, पर्यवेक्षिका सालंती हेंब्रम समेत विद्युत, पेयजल, पुलिस, अंचल कर्मी व पंसस मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola