ePaper

करौं में धूमधाम से हुई काली पूजा

Updated at : 21 Oct 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
करौं में धूमधाम से हुई काली पूजा

करौं के कटाल काली मंदिर, दास टोला काली मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

विज्ञापन

करौं. एक समय तंत्र-मंत्र विद्या के लिए चर्चित करौं ग्राम के स्थानीय कटाल काली मंदिर, दास टोला काली मंदिर, शमशान काली मंदिर, हरि पोखर, साधक स्व. हाड़ीराम तांत्रिक की हवेली, आचार्य टोला स्थित सिद्धेश्वरी काली मंदिर, कायस्त टोला के समीप काली मंदिर व स्व. सीताराम ओझा के वंशज द्वारा स्थापित काली मंदिर आदि मंदिरों में तांत्रिक विधि-विधान से वेदी पर मां काली की मूर्ति स्थापित कर मां की मंत्रों से आह्वान, होम, यज्ञ, आरती पुष्पांजलि, फल-फूल, धूप, नैवद्य, चंदन, दीप, अक्षत पूजा सामग्रियों चढ़ाते पुरोहितों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर काली मां की प्रतिमाओं को भारी मन से राजा पोखर में विसर्जन कर दिया. इधर, विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की पूजन देर रात तक भक्तिपूर्ण वातावरण सफल रहा. महिलाएं विभिन्न मंदिरों में दीप जलाते देखी गयी. इस अवसर पर पुरोहितों द्वारा मां काली महिमा व लक्ष्मी पूजा के बारे लोगों के बीच प्रवचन दिया, जिसे लोगों ने मनोयोग से सुना. मौके पूजा समिति पदाधिकारी, स्वयंसेवक पुलिस बल तैनात थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola