नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

मधुपुर की घघरजोरी पंचायत स्थित कल्हाजोर में धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की घघरजोरी पंचायत स्थित कल्हाजोर में गायत्री परिवार के द्वारा नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर 341 कुंवारी कन्या व महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाला. शोभा यात्रा कल्हाजोर हनुमान मंदिर परिसर से निकल कर गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कल्हाजोर जोरिया पहुंचा. जहां पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया. शोभा यात्रा पुन: हनुमान मंदिर पहुंचा. जहां पुरोहितों ने विधिवत कलश को स्थापित किया. मौके पर भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह, सावित्री देवी, बुधन प्रसाद वर्मा, कार्तिक यादव, गोपाल कोल, प्रेम तुरी, जयनारायण रवानी, योगेन्द्र नाथ सेन, कार्तिक मण्डल, अशोक राय, बजरंगी तुरी, अजीत राय, वरुण कुमार, ममता जमुआर, मीरा देवी, भुवनेश्वर पंडित, रामदेव पण्डित, शिवकर कोल, पिंटू सेन, अमित सेन, कृष्णा दे, मुन्ना पंडित, रामानुज कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola