पारंपरिक आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया बाहा पर्व

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पारंपरिक आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया बाहा पर्व

करौं प्रखंड के नयाचक जोड़ामो में धार्मिक आयोजन

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र के नयाचक जोड़ामो गांव में आदिवासी समाज का प्रमुख प्रकृति बाहा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया. पर्व को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. गांव के जाहेरथान में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी. नायके व पारंपरिक पुजारियों द्वारा प्रकृति, जंगल और धरती की पूजा कर समाज की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य-गीत प्रस्तुत किया. युवाओं व महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर पर्व की खुशियों को साझा किया. पूरा गांव पारंपरिक संस्कृति और आपसी भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया. आदिवासी समुदाय के लोगो ने बताया कि बाहा पर्व आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण प्रकृति पर्व है, जिसमें प्रकृति और फूलों की पूजा कर नयी ऊर्जा और खुशहाली की कामना की जाती है. इस पर्व के माध्यम से लोग अपनी परंपरा और संस्कृति को संजोकर रखने का संदेश भी देते हैं. पर्व के दौरान गांव के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति, एकता और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस अवसर पर मांझी बाबा अजीत मरांडी, नायके बाबा सुखु हांसदा, बिहू लाल हांसदा, सहदेव हांसदा, लोबेश्वर हेंब्रम, हेमलाल हांसदा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola