सीता स्वयंवर देखकर भावविभोर हुए दुर्शक

Updated:
विज्ञापन
सीता स्वयंवर देखकर भावविभोर हुए दुर्शक

चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में रामलीला का आयोजन

विज्ञापन

चितरा. चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में रामायण प्रचारक मंडली विंध्याचल व ग्रामीणों की ओर से आयोजित राम लीला में गुरुवार की रात को सीता स्वयंवर का मंचन किया गया. इस दौरान सीता-राम मिलन व शिव धनुष तोड़ने का प्रसंग को दिखाया गया. जिसे देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए. राम लीला के दौरान यह दिखाया कि भगवान श्रीराम और सीता का मिलन माता पार्वती मंदिर होता है. दोनों एक-दूसरे को देख कर थोड़ी देर अपना सुध खो देते हैं. इधर, राजा जनक के द्वारा सीता स्वयंवर आयोजित किया जाता है. जिसमें अनेक राजा महाराजा भाग लेते हैं, लेकिन कोई धनुष तोड़ने की बात तो दूर कोई शिव धनुष को हिला भी नहीं पाते हैं. अंत में अयोध्या के राजकुमार श्रीराम ने भगवान शिव के विशाल धनुष को तोड़कर राजकुमारी सीता से विवाह करते हैं. यह अद्भुत दृश्य देख मिथिला नगरी के लोगों में उल्लास और हर्ष की लहर दौड़ गयी. मौके पर राम लीला मंडली के अध्यक्ष पंडित सोनू पांडेय, उपाध्यक्ष पंडित महेंद्र पांडेय, चितरा इंटर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य नित्यानंद राय थे. हाइलार्ट्स : चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में रामलीला का आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola