कोलकाता से मऊ और हावड़ा से वाराणसी सिटी के लिए वनवे चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

रेलवे कोलकाता से मऊ और हावड़ा से वाराणसी सिटी के लिए दो वन-वे समर स्पेशल ट्रेन चला रहा है. इसके तहत अतिरिक्त 2700 बर्थ उपलब्ध करायी जा रही है.
संवाददाता, देवघर
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निबटने के लिए रेलवे कोलकाता से मऊ और हावड़ा से वाराणसी सिटी के लिए दो वन-वे समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इसके तहत यात्रियों के लिए अतिरिक्त 2700 बर्थ उपलब्ध करायी जा रही है. दोनों स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर क्लास की सुविधा होगी. उपरोक्त दोनों एकतरफा स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध है.– 05179 कोलकाता-मऊ वन वे समर स्पेशल 22 जून को कोलकाता से 15:00 बजे खुलेगी और अगले दिन 08:00 बजे मऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, बलिया, रसड़ा और इंदारा स्टेशनों पर रुकेगी.
– 05181 हावड़ा-वाराणसी सिटी एकतरफा समर स्पेशल 23 जून को हावड़ा से 05:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 21:45 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी और औंरिहार स्टेशनों पर रुकेगी.गोरखपुर-कोलकाता और गोमती नगर-हावड़ा एकतरफा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन रद्द
– 05184 गोरखपुर-कोलकाता और 05186 गोमती नगर-हावड़ा एकतरफा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (दोनों यात्रायें 22 जून को शुरु होने वाली थी, इसकी सूचना पुर्व में दिया गया था, जिसे अब रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है. इसकी सूचना रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




