गार्डन लाइटिंग से जगमगा उठा मधुपुर रेलवे स्टेशन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
गार्डन लाइटिंग से जगमगा उठा मधुपुर रेलवे स्टेशन

रेलवे स्टेशन नई गार्डन लाइटिंग से जगमगा उठा

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने व स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने की दिशा में आसनसोल मंडल ने एक बड़े कदम के तहत मधुपुर ��्टेशन परिसर में 48 नयी गार्डन लाइटें लगवायी गयी है. गति शक्ति यूनिट के तहत किये गये कार्य से सर्कुलेटिंग एरिया में एक उल्लेखनीय बदलाव आया है, जिससे यह आधुनिक व चमकदार दिख रहा है. एनर्जी-एफिशिएंट गार्डन लाइटों को लगाने से स्टेशन परिसर में दृश्यता, संरक्षा में काफी सुधार हुआ है. सर्कुलेटिंग एरिया शाम और रात के समय यात्रियों के लिए एक उज्ज्वल व साफ माहौल प्रदान करता है. इसके साथ ही सौंदर्यीकरण और अनुरक्षण का काम भी किया गया है. जिससे स्टेशन की कुल दिखावट और यात्रियों के अनुभव में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. मधुपुर स्टेशन में हाल के महीनों में कई विकास और सौंदर्यीकरण के काम किया गया है. इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने और यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए मंडल के लगातार प्रयासों को दर्शाती है. स्टेशनों पर सुविधाओं के चल रहे अपग्रेडेशन के माध्यम से सस्टेनेबिलिटी, यात्रियों के आराम और परिचालन श्रेष्ठता पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. ऐसी पहलों के साथ पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल स्टेशन विकास और यात्री सेवा में उच्च मानक स्थापित करना जारी रखे हुए है, जिससे सभी के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और अधिक सुखद रेलवे अनुभव सुनिश्चित हो सके. हाइलाइर्ट्स : मधुपुर स्टेशन की सुंदरता में किया गया बढ़ोतरी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola