चोरी के मोबाइल के साथ आरपीएफ ने युवक को पकड़ा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल के साथ आरपीएफ ने युवक को पकड़ा

रेलवे सुरक्षा बल जामताड़ा पोस्ट के अधिकारी व जवानों ने की कार्रवाई

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे सुरक्षा बल जामताड़ा पोस्ट के अधिकारी व जवानों ने रंगे हाथ एक मोबाइल चोर को पकड़ कर मधुपुर रेल पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया मोबाइल चोर तौसीफ अंसारी मधुपुर थाना क्षेत्र के बड़ा नारायणपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है. घटना के संबंध में रेल पुलिस ने बताया कि बिहार के जमुई जिले अंतर्गत सिकंदरा थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव निवासी हर्षवर्धन हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन से जमुई जा रहा था. उन्होंने रेलवे से मदद के लिए फोन किया और सहायता मांगते हुए बताया कि अज्ञात चोर के द्वारा उनका मोबाइल चोरी कर विद्यासागर स्टेशन में उतर गया है. सूचना मिलते ही विद्यासागर में तैनात आरपीएफ कर्मियों ने स्टेशन परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया. विश्वसनीय स्रोत से मिली सूचना पर आरपीएफ दल ने एक संदिग्ध युवक को बाजार क्षेत्र की ओर भागते देखा. जिसे पीछा कर पकड़ लिया. हिरासत में लिये गये युवक से पूछताछ के बाद उसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया. वहीं, मामले में आरपीएफ ने बताया कि ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल के जवान त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चोरी हुआ मोबाइल फोन को कुछ ही घंटों में बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने स्वीकार किया कि उसने ट्रेन में चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन चोरी किया था. बरामद मोबाइल की जानकारी रेल मदद शिकायत में दर्ज विवरण से मिला. इसके बाद गिरफ्तार आरोपी और बरामद मोबाइल फोन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी मधुपुर को सौंप दिया गया. पीड़ित रेलयात्री के आवेदन पर मधुपुर रेल पुलिस में प्राथमिकी की दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया. वहीं, रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हाइलार्ट्स : ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल जामताड़ा पोस्ट के अधिकारी व जवानों ने की कार्रवाई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola