ePaper

श्रावणी मेले की तैयारी में जुटा रेलवे, अतिरिक्त पुलिस बल की डिमांड

Updated at : 16 Jun 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेले की तैयारी में जुटा रेलवे, अतिरिक्त पुलिस बल की डिमांड

मेले के दौरान ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुविधाओं और स्टेशनों पर व्यवस्था के लिए आसनसोल डिवीजन के रेल पदाधिकारी जल्द ही बैठक करेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर.

श्रावणी मेले की तैयारी में रेलवे भी जुट गया है. मेले के दौरान ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुविधाओं और स्टेशनों पर व्यवस्था के लिए आसनसोल डिवीजन के रेल पदाधिकारी जल्द ही बैठक करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल जसीडीह, देवघर, बैद्यनाथधाम और बासुकीनाथधाम स्टेशन में मिलने वाली सारी सुविधाएं बहाल की जायेंगी. जसीडीह, देवघर, बासुकीनाथधाम व बैद्यनाथधाम स्टेशन से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की भी परिचालन किया जायेगा. अतिरिक्त पुलिस जवानों के साथ अतिरिक्त टीटीइ, सीसीटीवी कैमरे भी लगायेंगे. आरपीएफ जसीडीह की ओर से आसनसोल डिवीजन को अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी समेत जवानों और सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की मांग की गयी है. जसीडीह जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार श्रावणी मेला को लेकर जीआरपी मुख्यालय धनबाद को पुलिस निरीक्षक 10, पुलिस पदाधिकारी 149, हवलदार 133, आरक्षी 699, महिला बल 112, 10 सशस्त्र बल की मांग भेजी गयी है. जसीडीह, देवघर, बैद्यनाथधाम समेत अन्य स्टेशनों पर यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तैनात किया जायेगा. रेलवे की ओर से अन्य सारी तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola