शांतिपूर्ण माहौल में इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न

जैब की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट कला के राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा मधुपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
मधुपुर. झारखंड अधिविद्य परिषद् की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट कला के राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा मधुपुर में शांतिपूर्ण माहौल में शनिवार को संपन्न हो गया. शनिवार को प्रथम पाली में मैट्रिक में किसी विषय की परीक्षा नहीं थी. वहीं, द्वितीय पाली दो बजे से परीक्षा संचालित किया गया. दूसरी पाली में इंटरमीडिएट आर्टस के छात्र-छात्राओं ने राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा दी. सभी केंद्रों में दण्डाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार भुक्त माहौल में शनिवार को संपन्न हो गया. तीन मार्च को प्रथम पाली में मैट्रिक के छात्र-छात्राओं के लिए गणित विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में आर्ट्स के छात्र साईकोलॉजी विषय और साइंस व कॉमर्स के छात्र कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में शामिल होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




