गायत्री परिवार के प्रखंड समिति का हुआ पुनर्गठन

Published by : BALRAM Updated At : 09 Nov 2025 8:15 PM

विज्ञापन

करौं के गोसुवा धाम महादेव मंदिर प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार का कार्यक्रम

विज्ञापन

करौं. प्रखंड के गोसुवा धाम महादेव मंदिर प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में रविवार को जिला समन्वयक बरूण कुमार की अध्यक्षता में गायत्री परिवार सदस्यों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी हुई. जिसका शुभारंभ गुरु गायत्री बंदना, गायत्री महामंत्र तथा वैदिक मंगलाचरण से किया गया. संगठन की रीति नीति के अनुरूप प्रखंड समन्वय समिति का पुनर्गठन किया गया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उप समन्वयक उमाकांत राय ने बताया कि गायत्री परिवार आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठन है. गृहे गृहे गायत्री यज्ञ, देवस्थापना, पर्यावरण संरक्षण, नारी जागरण नशा मुक्ति अभियान, बौद्धिक नैतिक एवं सामाजिक क्रांति से संगठन को सबल और सुदृढ़ बनाने के लिए 14 सदस्यीय प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से जयदेव प्रसाद भोक्ता को प्रखंड समन्वयक के रूप में चयन किया गया. मौके पर संयोजक रामानुज कुमार, मुख्य ट्रस्टी अजीत प्रसाद राय, चन्द्रकान्त मिश्र, मुकुन्द प्रसाद सिंह, परशुराम भोक्ता, मीना मिश्रा, मुक्ता मिश्रा ,सरिता देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola