Deoghar News : देवघर के 31 पैक्सों के जरीये तीन लाख क्विंटल धान खरीदारी की तैयारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Dec 2024 9:30 PM
किसानों से धान खरीद के लिए सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है. इस बार विभाग ने जिले भर में 31 पैक्सों के संचालन की तैयारी की है. इस बार देवघर जिले के किसानों से सरकार ने तीन लाख क्विंटल धान खरीदारी का लक्ष्य तय किया है.
संवाददाता, देवघर : किसानों से धान खरीद के लिए सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है. इस बार विभाग ने जिले भर में 31 पैक्सों के संचालन की तैयारी की है. इस बार देवघर जिले के किसानों से सरकार ने तीन लाख क्विंटल धान खरीदारी का लक्ष्य तय किया है. पैक्सों की सूची तैयार कर जिला आपूर्ति विभाग ने स्वीकृति के लिए डीसी के पास फाइल भेज दी है. 15 दिसंबर से जिले भर के चयनित पैक्सों के माध्यम से किसानों से धान खरीदारी की जायेगी. जिले भर में करीब 15 हजार किसान अलग-अलग पैक्सों में निबंधित हैं तथा निबंधन की प्रक्रिया भी जारी है. किसानों का पैक्सों के साथ टेगिंग उनके प्रखंड तथा गांव की दूरी को देखते हुए किया जा रहा है. विभाग की ओर से इस बार पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि किसानों को अपने गांव से दूर धान बेचने के लिए जाना नहीं पड़े. वहीं किसानों को पैक्स में आने के लिए उनके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजने की प्रक्रिया को लेकर तैयारी की जा रही है. इसके लिए पैक्सों में कंप्यूटर ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ मिलों को भी पैक्स के साथ टैग करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा चुका है. डीसी से स्वीकृति मिलते ही सभी पैक्स अध्यक्षों तथा मिलरों को पत्र के माध्यम से किस पैक्स के साथ कौन मिल को टैग किया गया है, इसकी सूचना दे दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










