Deoghar News : बैद्यनाथ महोत्सव की भव्यता को ध्यान में रखते हुए करें पुख्ता तैयारी : डीसी

Updated at : 01 Mar 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : बैद्यनाथ महोत्सव की भव्यता को ध्यान में रखते हुए करें पुख्ता तैयारी : डीसी

बाबा बैद्यनाथ महोत्सव, 2025 के आयोजन को लेकर डीसी विशाल सागर ने केकेएन स्टेडियम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि छह से आठ मार्च तक बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन होना है.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : बाबा बैद्यनाथ महोत्सव, 2025 के आयोजन को लेकर डीसी विशाल सागर ने केकेएन स्टेडियम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि छह से आठ मार्च तक बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन होना है. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर लें. सारी तैयारी समय पर अप टू मार्क कर लें. उन्होंने कहा कि महोत्सव को भव्य बनाना है, इसलिए तैयारी में किसी भी तरह की चूक नहीं हो. ऐसा कार्यक्रम हो और ऐसी व्यवस्था हो कि बैद्यनाथ महोत्सव की धूम दूर तलक जाये. डीसी ने स्टेडियम में आमजनों के सुविधा के साथ बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं विभिन्न स्टॉल के साथ फूड कोर्ट की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अलग-अलग दिन के लिए अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम होंगे, ताकि महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा जा सके. कार्यक्रम में लेजर शो, थ्री डी शो, आर्ट गैलेरी, फूड गैलेरी के अलावा स्कूल व कॉलेज के बच्चों को जोड़ा जायेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करायें. स्कूल-कॉलेजों के बच्चों और युवाओं की भी हो भागीदारी उन्होंने राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के अलावा स्कूल-कॉलेज के बच्चों एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही. इसके लिए विभिन्न खेलों से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन करवायें. निरीक्षण के दौरान एसडीओ रवि कुमार, एनडीसी शैलेश कुमार, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, गोपनीय प्रभारी मुकेश कुमार, डीएसओ संतोष कुमार, एपीआरओ एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे. हाइलाइट्स राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के आयोजन को लेकर डीसी ने केकेएन स्टेडियम का किया निरीक्षण डीसी ने संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश सुरक्षा, यातायात व्यवस्था सहित सभी तैयारी अप टू मार्क करें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola