प्रधान 31 मार्च तक राजस्व वसूली कर अंचल कार्यालय में करायें जमा : सीओ

Updated at : 05 Mar 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधान 31 मार्च तक राजस्व वसूली कर अंचल कार्यालय में करायें जमा : सीओ

देवीपुर सभागार में प्रधान मूल रैयत संघ की मासिक बैठक प्रधान संघ अध्यक्ष वरुण राय की अध्यक्षता व अंचलाधिकारी खेपलाल राम की उपस्थिति में हुई

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड के सभागार में प्रधान मूल रैयत संघ की मासिक बैठक बुधवार को प्रधान संघ अध्यक्ष वरुण राय की अध्यक्षता व अंचलाधिकारी खेपलाल राम की उपस्थिति में हुई, जिसमें संघ के अध्यक्ष वरुण राय ने अंचलाधिकारी से ग्राम प्रधान के अधिकार क्षेत्र में किसी तरह का समस्या आने पर समय पर उसका निदान करने का आग्रह किया. वहीं, जिन प्रधानों का पंजी टू ऑनलाइन नहीं हुआ है. उनका पंजी टू अविलंब ऑनलाइन करने के लिए सीओ से आग्रह किया गया. साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि 31 मार्च तक सभी ग्राम प्रधान अपने मौजे का राजस्व जमा करने व अपने गांव की सरकारी जमीन, जल, जंगल, गोचर जमीन, नदी, पहाड़, बालू की रक्षा के लिए किसी तरह का कोई बाधा पहुंचाता है या अतिक्रमण करता है तो अविलंब अपने मौजा से संबंधित समस्याओं की सीओ को लिखित रूप में दें. वहीं, संघ की ओर से सीओ को जानकारी दी गयी कि सरकार द्वारा बढ़ायी गयी राशि अगस्त से ही हर प्रखंड में दी गयी है. पर देवीपुर में सितंबर से भुगतान हुआ. इसलिए बकाया अगस्त 2025 का सम्मान राशि भुगतान करने का आग्रह किया. इसके भुगतान को लेकर सीओ को लिखित रूप में आवेदन भी दिया. इसपर पदाधिकारी ने भुगतान का भरोसा दिया. विदित हो की कुछ नये प्रधानों की बहाली हुई है. उनका भी भुगतान के लिए प्रस्ताव रखा गया. कुछ नये प्रधानों की बहाली के लिए बहुत दिनों से फाइल सीओ कार्यालय में पड़ी हुई है, जिसका जांच प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को भेजने के लिए भी आग्रह किया गया. मौके पर संघ के अध्यक्ष वरुण राय, सचिव बुधन किस्कू, कोषाध्यक्ष बबलू बरनवाल सहित जयकांत बिहारी, नुनुलाल मरांडी, त्रिपुरारी दास, शिव प्रसाद तूरी बसिरअहमद, राजेश मंडल, श्याम सुंदर पंडित, हीरो मुर्मू ,सरिता देवी व अन्य ग्रामप्रधान मौजूद थे. ———————— देवीपुर में प्रधान संघ की बैठक आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola