ePaper

देवघर में कोरोना के बाद मिले पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन के मामले, सदर अस्पताल के डॉक्टर आए हैं इसकी चपेट में

Updated at : 06 Sep 2020 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर में कोरोना के बाद मिले पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन के मामले, सदर अस्पताल के डॉक्टर आए हैं इसकी चपेट में

कोरोना के बाद अब देवघर में पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन के मामले सामने आए हैं

विज्ञापन

देवघर : देवघर कोरोना संक्रमित मरीजाें के ठीक होने के बाद अब उनमें पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि जिले में अबतक ऐसा एक ही मामला सामने आया है. इसकी जानकारी कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ विधु विबोध ने दी है. उन्होंने बताया कि पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन में संक्रमण के बाद निगेटिव आने के बाद उनके फेफड़े में संक्रमण रह जा रहा है.

ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के एक डॉक्टर के साथ पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन का मामला आया है तथा डॉक्टर पटना एम्स में भर्ती है. उनकी स्थिति में सुधार है. साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को संक्रमण से बचने की जरूरत है. इसके लिए सरकार के दिये गये गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा. साथ ही मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा तथा सामाजिक दूरी का पालन करने के बाद ही हम संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं.

बैद्यनाथधाम अोपी का पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया

सदर अस्पताल परिसर में संचालित बैद्यनाथधाम अोपी के पुलिसकर्मी की शनिवार को अचानत से तबीयत बिगड़ गयी. अोपी के बाहर घूमने निकलते वक्त अचानक गिरकर बेहोश हो गये. अोपी के अन्य पुलिस कर्मियों व स्थानीय वाहन चालकों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.

जहां प्राथमिक जांच के बाद उनकी कोरोना जांच हुई, जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाये गये. उन्होंने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी. आनन-फानन में उन्हें विश्राम की सलाह देते हुए अोपी छोड़कर अपने आवास जाने का निर्देश दिया गया. हालांकि, उसके बाद अोपी कर्मियों में भय का माहौल बना हुआ है. उन कर्मियों ने अस्पताल उपाधीक्षक के कार्यालय में सूचना देकर अोपी को सैनिटाइज करवाने की मांग की है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola