ePaper

43 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला पेडलर गिरफ्तार

Updated at : 07 Oct 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
43 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला पेडलर गिरफ्तार

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के मुरली पहाड़ी गांव में पुलिस की छापेमारी

विज्ञापन

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के मुरली पहाड़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक घर में छापेमारी करके 43 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने एक महिला नजरा खातुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है उक्त घर पर अवैध रूप से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर महिला द्वारा बेचा जा रहा था. पुलिस गठित टीम में शामिल थाना प्रभारी तरुण बाखला, एसआई नाग्रेंद्र राम, हवलदार बिलास यादव, मनोज महली, गुरुदेव कुमार, हरे कृष्ण प्रसाद यादव, सोनमुनी टुडू आदि ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान महिला के घर के एक कोने से काले डब्बा में रखा ब्राउन शुगर बरामद किया गया. उक्त डब्बा में छोटे-छोटे कागजों में लपटे 43 पुड़िया ड्रग्स को बरामद किया. गिरफ्तार महिला को पुलिस के द्वारा पूछे जाने पर महिला ने पुलिस को बताया एक पुड़िया तीन सौ रुपये कीमत लेकर बेचा करती थी. इसकी सूचना एसडीपीओ मधुपुर सत्येंद्र प्रसाद को दी. एसडीपीओ ने उक्त स्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल करते हुए थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उक्त मामले को लेकर थाना प्रभारी तरुण बाखला के लिखित बयान पर मामला दर्ज किया गया है. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के मुरली पहाड़ी गांव में पुलिस की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola