बंगाल में शाह और असम में नड्डा तय करेंगे मुख्यमंत्री का नाम, सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त

Updated:
विज्ञापन

अमित शाह और जेपी नड्डा, फोटो पीटीआई

Mission Chief Minister: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद अब मुख्यमंत्री चेहरे की तलाश शुरू हो गई है. पार्टी ने इस मिशन में दो बड़े चेहरों को काम पर लगाया है. बंगाल की कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को दी गई है.

विज्ञापन

Mission Chief Minister: बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया है, जबकि असम में विधायक दल के नेता को चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

अमित शाह की टीम में कौन-कौन शामिल

पश्चिम बंगाल में विधायक दल का नेता चुनने की जिम्मेदारी अमित शाह को दी गई है. उनकी टीम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को शामिल किया गया है. माझी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

जेपी नड्डा की टीम में कौन-कौन शामिल?

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को असम में पार्टी के विधायी दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. उनकी टीम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शामिल किया गया है. उन्हें पार्टी ने केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

बंगाल में बीजेपी को प्रचंड जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है. पार्टी ने 207 सीटों पर कब्जा जमा लिया है. पहली बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने वाली है. सत्तारूढ़ टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा और उसे 81 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि कांग्रेस को केवल दो सीटें मिली हैं.

असम में बीजेपी को बहुमत

असम में बीजेपी को धमाकेदार जीत मिली है. बीजेपी नीत एनडीए (NDA) गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस गठबंधन महज 21 सीटों पर सिमट गया. बीजेपी गठबंधन को पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार अधिक सीटें मिली हैं (2021 में गठबंधन को 76 सीटें मिली थीं). इस बार असम में बीजेपी ने अकेले के दम पर 82 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को केवल 19 सीटें ही मिल सकीं.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण 9 को, मुख्यमंत्री का नाम तय करने कोलकाता आ रहे हैं अमित शाह और राजनाथ सिंह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola