अपराध गोष्ठी में गश्त बढ़ाने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

Updated:
विज्ञापन
अपराध गोष्ठी में गश्त बढ़ाने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

पुलिस इंस्पेक्टर ने देवीपुर और सारवां थाना प्रभारी के साथ की बैठक

विज्ञापन

सारवां. पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर कृष्ण दत्त झा के नेतृत्व में रविवार को सारवां और देवीपुर थाना के प्रभारियों के साथ क्राइम अपराध समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न अपराध संबंधी कांडों की समीक्षा की गयी और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया. इस दौरान अधिकारियों को विभिन्न कांडों के वारंट शीघ्र निष्पादित करने को कहा गया. थाना क्षेत्रों के बाजारों में चोरी की घटनाओं की सूचना को देखते हुए चौकीदारों की नियुक्ति, नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा जेल जा चुके साइबर अपराधियों का सत्यापन कर उन पर नजर रखने के निर्देश दिया गया. साथ ही देवीपुर और सारवां थाना में दर्ज मामलों की स्थिति की जानकारी ली गयी. लंबित कांडों के अनुसंधान और डिस्पोजल की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और किसी भी आपराधिक घटना या थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से सुनकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही सड़क दुर्घटना व अन्य घटनाओं में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. अवैध बालू, कोयला और पत्थर की ढुलाई पर नजर रखने तथा विभिन्न बीट के चौकीदारों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया. वहीं, किसी भी आपराधिक या अप्रिय घटना की जानकारी समय सीमा के भीतर वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया. साथ ही जमीन संबंधी मामलों को थाना दिवस पर अंचल अधिकारी के समक्ष रखने और उनके निर्देशानुसार आवश्यक सहयोग करने की बात कही गयी. मौके पर सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार, देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, रीडर कुणाल किशोर मंडल, अशोक मिर्धा, सोनू कुमार राउत आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : पुलिस इंस्पेक्टर ने देवीपुर और सारवां थाना प्रभारी के साथ की बैठक क्राइम मीटिंग में अपराध पर अंकुश लगाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola