Deoghar News : पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी, पुलिस ने 10 युवकों को पकड़ा

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 13 Mar 2025 7:52 PM

विज्ञापन

साइबर थाने की विशेष टीम ने जसीडीह थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव के समीप जंगल व झाड़ियों में छापेमारी कर साइबर ठगी करते 10 युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने जसीडीह थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव के समीप जंगल व झाड़ियों में छापेमारी कर साइबर ठगी करते 10 युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. ये सभी पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर फर्जी मोबाइल नंबर से कॉल कर आम लोगों से ठगी कर रहे थे. इन आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश कराया गया और कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में मधुपुर थाना क्षेत्र के कोरकट्टा गांव निवासी रंजीत दास, राजू दास, विजय दास, गड़िया गांव निवासी विट्टू कुमार दास, हाजी गली मुहल्ला निवासी गोलू कुमार दास, पाथरौल थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी संजीत दास, मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पंचरुखी गांव निवासी पप्पू तुरी, राहुल तुरी, जयंतीग्राम गांव निवासी राहुल कुमार दास व सारठ थाना क्षेत्र के दुधवाजोरी गांव निवासी वासुदेव महरा शामिल हैं. आरोपितों के पास से 10 मोबाइल सहित 18 सिम कार्ड जब्त किये गये हैं. जांच में आरोपितों के पास से बरामद जब्त मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप पर ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर फर्जी मोबाइल नंबर से उपभोक्ताओं को कॉल कर झांसे में लेते थे और केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर ठगी करते थे. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, एसआइ टेकलाल मेहता व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. हाइलाइट्स -साइबर थाने की पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव के समीप की छापेमारी -10 मोबाइल सहित 18 सिम कार्ड जब्त, जब्त मोबाइल नंबरों के खिलाफ मिली ऑनलाइन शिकायतें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola