Deoghar news : खादी और स्वदेशी पर केंद्रित कविताओं के जरिये कवियों ने बांधा समां, बटोरीं तालियां

Updated at : 16 Mar 2026 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : खादी और स्वदेशी पर केंद्रित कविताओं के जरिये कवियों ने बांधा समां, बटोरीं तालियां

राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी सह खादी महोत्सव-2026 में सोमवार को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कवियों ने विभिन्न भाषाओं में अपनी कविताएं सुनायीं.

विज्ञापन

विधि संवाददाता, देवघर. स्थानीय पुरानी प्राइवेट बस स्टैंड में आयोजित राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी सह खादी महोत्सव-2026 में सोमवार को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसमें जिले के जाने माने हिंदी, खोरठा व अंगिका के कवियों ने अपनी भागीदारी दिखायी. सम्मेलन में शामिल हुए कवियों का स्वागत खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहायक निदेशक अशोक कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि खादी प्रदर्शनी में लगे स्टॉल पर सामान की खरीदारी पर छूट है, इसका लाभ लें व स्वदेशी को बढ़ावा दें. कवि सम्मेलन में ओजपूर्ण कविता के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर कवयित्री सोनम झा ने प्रहार की, जबकि जलेश्वर ठाकुर शौकीन ने खादी सामान प्रयोग करने पर केंद्रित कविता सुनायी. वहीं अशोक पांडेय ने समाज में होने वाली सामयिक घटनाओं को अपनी कविता के माध्यम से स्वर दिया . बबन बदिया ने सरकार की शिथिलता पर आधारित कविता सुनायी. खोरठा भाषा में कवि एफएम कुशवाहा ने – स्वदेशी अपनावों काका, देशम रहतो देशक टाका… सुनायी. डॉ शिप्रा झा ने गीत -खादी हमें लुभाती है, खादी कुछ बुलाती है सुनायी, जबकि पुनीत दूबे ने अपनी शानदार कविता से लोगों का मन मोह लिया. वीरेश वर्मा ने बच्चा चोर पर केंद्रित झूमर सुनाया और रवि शंकर साह ने मधुर लय में कविता पाठ कर खूब तालियां बटोरीं. सर्वेश्वर दत्त द्वारी ने मधुर गीत गाकर सभी दर्शकों का मन उल्लासित कर दिया. गोष्ठी में प्रकाश चंद्र झा, अलका सोनी, डॉ प्रदीप कुमार सिंह देव, डॉ विजय शंकर, रचना झा, गणेश प्रसाद उमर आदि ने कविता सुनाकर देर शाम तक समां बाधे रखा. इसकी अध्यक्षता व मंच संचालन प्रो रामनंदन सिंह ने किया, जबकि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड देवघर के सचिव श्यामनंदन राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. सहायक निदेशक ने कवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. ॰राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शन में कवि सम्मेलन, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ ॰खादी प्रदर्शनी में कवि सम्मेलन का आयोजन ॰सहायक निदेशक ने कवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
FALGUNI MARIK

लेखक के बारे में

By FALGUNI MARIK

FALGUNI MARIK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola