Deoghar news : देवघर के खिलाड़ियों ने वूशु में लहराया परचम, कई खिलाड़ियों का राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन
Updated at : 10 Oct 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन

रांची के खेलगांव में नौ से 10 अक्तूबर तक दो दिवसीय राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें अपने प्रदर्शन की बदौलत कई खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, देवघर रांची के ठाकुर विश्वनाथ सहदेव स्टेडियम खेलगांव में नौ से 10 अक्तूबर तक आयोजित दो दिवसीय विद्यालयीय राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में देवघर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. देवघर जिले की 26 सदस्यीय बालक और बालिका टीम ने भागीदारी की. खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन से राष्ट्रीय शिविर के लिए भी अपनी जगह पक्की की. अंडर-19 बालक वर्ग में जहां कृष कुमार ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया,
वहीं, यश कुमार ने 60 किलोग्राम में रजत पदक अपने नाम किया. टीम के खिलाड़ी अजय कुमार यादव ने 56 किलोग्राम में कांस्य पदक व गोलू कुमार ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया. अंडर-17 बालक वर्ग में आवेश राजा ने 48 किलोग्राम में रजत पदक, शिवम कुमार ने 65 किलोग्राम में रजत पदक, विशाल कुमार ने 60 किलोग्राम में कांस्य पदक और प्रिंस कुमार ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया.बालिका वर्ग में भी देवघर की बेटियों का प्रदर्शन बेहतर
बालिका वर्ग में भी देवघर की बेटियों ने दमदार प्रदर्शन दिखाया. अंडर-19 वर्ग में अनोखी कुमारी ने 56 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक, कोमल राव ने 48 किलोग्राम में कांस्य पदक व अनन्या प्रकाश ने 52 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया है.कोच ने निभायी अहम भूमिका
टीम को हरिदास कुमार व प्रतिभा सिंह ने कोच के रूप में प्रशिक्षित किया. प्रतियोगिता में समन्वयक की भूमिका अभिषेक सिंह ने निभायी, जबकि मैनेजर के रूप में निर्मल कुमार वर्मा, अमित कुमार द्विवेदी और अंजना कुमारी ने टीम का संचालन किया.शिक्षा पदाधिकारी ने दी बधाई
खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, एडीपीओ संजय कापड़ी, फील्ड मैनेजर राम सागर सिंह और जिले के सभी शारीरिक शिक्षकों ने बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




