Vivo X300 Ultra में मिलेगा DSLR जैसा एक्सपीरियंस, लॉन्च से पहले जानें इसके दमदार फीचर्स

Published by :Shivani Shah
Published at :05 May 2026 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
Vivo X300 Ultra India Launch

वीवो एक्स300 अल्ट्रा और एक्स300 FE

Vivo भारत में कल 6 मई को अपने दो नये फ्लैगशिप मॉडल Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE लॉन्च करने वाला है. दोनों में Zeiss कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन मिलेगा. जानिए यहां दोनों मॉडल्स के फीचर्स के बारे में.

विज्ञापन

लॉन्च से पहले ही Vivo X300 Ultra अपने कैमरा फीचर्स को लेकर सुर्खियों में है. Vivo इस बार इसे सिर्फ एक फ्लैगशिप फोन नहीं, बल्कि फोटोग्राफी-फोकस्ड डिवाइस के तौर पर पेश करने की तैयारी में है. Zeiss के साथ ट्यून किया गया एडवांस्ड कैमरा सिस्टम, हाई-एंड जूम और प्रो-लेवल फीचर्स इसे लॉन्च से पहले ही खास बना रहे हैं. यह मॉडल कल 6 मई को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होने वाला है. कंपनी इसके साथ इसका कॉम्पैक्ट मॉडल Vivo X300 FE भी लॉन्च करने वाली है. दोनों मॉडल्स के कई फीचर्स भी कंपनी ने कन्फर्म कर दिए हैं. आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इन दोनों मॉडल्स में मिलने वाले फीचर्स के बारे में.

लॉन्च डेट और लाइव स्ट्रीम

Vivo X300 FE और Vivo X300 Ultra दोनों ही 6 मई को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे. यह लॉन्च इवेंट दिल्ली में होने वाला है, जिसे Vivo के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और YouTube के जरिए लाइव देखा जा सकेगा. दोनों मॉडल्स Flipkart एक्सक्लूसिव होंगे, यानी वीवो के ऑफिशियल साइट के अलावा इन्हें फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा.

Vivo X300 Ultra में कैमरा है सबसे बड़ी खासियत

Vivo X300 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका एडवांस्ड कैमरा सिस्टम है, जिसे Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इसमें Zeiss Master Lenses सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड (14mm), 200MP प्राइमरी (35mm) और 200MP APO टेलीफोटो लेंस शामिल हैं. यह कॉम्बिनेशन 3.7x ऑप्टिकल जूम और 105x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, जिससे दूर के सब्जेक्ट्स भी डिटेल के साथ कैप्चर किए जा सकते हैं.

यह स्मार्टफोन एक्सटर्नल Zeiss टेलीफोटो लेंस (200mm और 400mm) को भी सपोर्ट करता है. इसके साथ आने वाला Photographer Kit, जिसमें ग्रिप, एक्स्ट्रा बैटरी और अन्य एक्सेसरी शामिल हैं. इसे एक प्रोफेशनल कैमरा जैसा एक्सपीरियंस देता है, खासकर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए.

वीडियो के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है. इसमें 4K 120fps रिकॉर्डिंग, Dolby Vision सपोर्ट, 10-bit लॉग वीडियो और कई प्रो-लेवल फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए एक दमदार ऑपशन बनाते हैं.

Vivo X300 Ultra: डिजाइन और फीचर्स

  • Vivo X300 Ultra को प्रीमियम लुक के साथ Eclipse Black और Victory Green जैसे स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा.
  • इसका डिजाइन कैमरा-इंस्पायर्ड है, जिसमें बैक पैनल पर खास टेक्सचर और फिनिश देखने को मिलती है, जो इसे अलग और प्रीमियम फील देती है.
  • इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.82-इंच 2K LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा.
  • परफॉर्मेंस की बात करें, तो यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा, जो टॉप-लेवल स्पीड और स्मूद एक्सपीरियंस देने में कैपेबल है.
  • इसके साथ 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है, यानी कम समय में लंबा बैकअप.
  • इसके अलावा, फोन में बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे हैवी यूज या गेमिंग के दौरान भी डिवाइस ठंडा बना रहता है. यह डिवाइस OriginOS पर काम करेगा.
  • लंबे समय तक यूज के लिए भी यह फोन एक मजबूत ऑप्शन है, क्योंकि कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जो इसे फ्यूचर-रेडी बनाता है.

Vivo X300 FE: डिजाइन, कलर और फीचर्स

  • Vivo X300 FE को भारत में Lilac Purple, Noir Black और Urban Olive जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा.
  • इसका स्लिम और प्रीमियम डिजाइन इसे अलग पहचान देता है. बैक पैनल पर दिया गया पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल इसे मॉडर्न लुक देता है.
  • परफॉर्मेंस के मामले में, यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होगा, जो LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ मिलकर फास्ट और स्मूद एक्सपीरियंस देता है.
  • इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है, यानी लंबा बैकअप और जल्दी चार्जिंग दोनों का फायदा.
  • यह फोन भी कैमरा सेगमेंट में काफी दमदार है. इसमें Zeiss सपोर्ट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम) और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस (110° FOV) शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
  • फीचर्स की बात करें, तो इसमें Zeiss पोर्ट्रेट मोड, एडैप्टिव जूम फ्लैश और स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड जैसे एडवांस्ड ऑप्शन्स मिलेंगे. साथ ही, यह Zeiss Telephoto Extender Gen 2 एक्सेसरी को भी सपोर्ट करता है, जिससे दूर की फोटोग्राफी और भी बेहतर हो जाती है.

क्या हो सकती है कीमत?

फिलहाल तो कंपनों ने दोनों मॉडल की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन कुछ लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo X300 FE की कीमत ₹60,000 से ₹80,000 के बीच हो सकती है, जबकि X300 Ultra की शुरुआती कीमत ₹1,99,999 हो सकती है.

यह भी पढ़ें: OnePlus Summer Sale का ऐलान, फोन से लेकर टैबलेट और ईयरबड्स पर मिलेगी तगड़ी डील

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola