Window AC vs Desert Air Cooler: जानिए आपके लिए कौन है बेस्ट ऑप्शन

Published by :Shivani Shah
Published at :05 May 2026 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
Window AC vs Desert Air Cooler

विंडो एसी बनाम डेजर्ट एयर कूलर / एआई इमेज

Window AC और Desert Air Cooler में क्या अंतर है. जानें कौन सा ऑप्शन आपके कमरे, बजट और जरूरत के हिसाब से बेहतर रहेगा. आसान भाषा में पूरी तुलना और सही चुनाव की गाइड.

विज्ञापन

भारत में पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों को राहत के लिए अलग-अलग कूलिंग ऑप्शन तलाशने पर मजबूर कर दिया है. कोई AC की ओर जा रहा है, तो कोई एयर कूलर को बेहतर मान रहा है. लेकिन जब बात छोटे स्पेस और आसान मूवमेंट की आती है, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है, कि Window AC लें या Desert Air Cooler? दोनों के अपने फायदे और कमियां हैं, इसलिए सही चुनाव करना जरूरी हो जाता है. अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं, तो यहां जानिए दोनों के बीच का पूरा फर्क.

कैसे काम करते हैं विंडो एसी और डेसर्ट एयर कूलर?

Window AC रेफ्रिजरेशन टेक्नोलॉजी पर काम करता है. यह कमरे की गर्म हवा को अंदर खींचता है और उसे ठंडी कॉइल्स (जिनमें रेफ्रिजरेंट भरा होता है) से गुजारता है. इस प्रोसेस में हवा की गर्मी बाहर निकाल दी जाती है और ठंडी, सूखी हवा वापस कमरे में भेजी जाती है.

दूसरी तरफ Desert Air Cooler एवापोरेटिव कूलिंग पर आधारित होता है. यानी यह बाहर की गर्म हवा को खींचता है और उसे पानी से भीगे कूलिंग पैड्स से गुजारता है. जब पानी वाष्पित होता है, तो हवा ठंडी हो जाती है और फिर पंखे के जरिए कमरे में पहुंचाई जाती है. यह तरीका खासतौर पर सूखे मौसम में ज्यादा प्रभावी होता है.

मेंटेनेंस में भी अंतर

Window AC का मेंटेनेंस थोड़ा प्रोफेशनल होता है, इसलिए इसे समय-समय पर सर्विसिंग की जरूरत पड़ती है. इसमें फिल्टर की सफाई, अंदर के पार्ट्स की जांच और कई बार गैस रिफिल भी करना पड़ता है. अगर सही तरीके से मेंटेनेंस न किया जाए, तो इसकी कूलिंग पर सीधा असर पड़ सकता है.

Desert Air Cooler का मेंटेनेंस काफी आसान होता है और इसे आप घर पर ही संभाल सकते हैं. इसके कूलिंग पैड्स और पानी की टंकी को रेगुलर साफ करना जरूरी होता है. हालांकि, बेहतर कूलिंग के लिए इसमें बार-बार पानी भरना पड़ता है, लेकिन कुल मिलाकर इसका मेंटेनेंस कम खर्चीला और आसान होता है.

कीमत, बिजली खपत और खर्च

Window AC आमतौर पर 800 से 1,500 वॉट (या उससे ज्यादा) बिजली खपत करता है. अगर इसे रोजाना इस्तेमाल किया जाए, तो महीने का बिजली बिल करीब ₹2,000 से ₹4,500 तक पहुंच सकता है. यानी यह कूलिंग में तो दमदार है, लेकिन बिजली खर्च ज्यादा बढ़ाता है. दूसरी तरफ, Desert air cooler काफी कम बिजली लेता है, लगभग 150 से 250 वॉट. रोजाना इस्तेमाल के बावजूद महीने का खर्च करीब ₹170 से ₹340 के बीच रहता है.

कीमत की बात करें, तो 1.5 टन का Window AC आमतौर पर ₹25,000 से ₹38,000 के बीच आता है, जो ब्रांड और फीचर्स के अनुसार थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है. वहीं Desert Air Cooler की कीमत काफी कम होती है और हाई-कैपेसिटी मॉडल्स आमतौर पर ₹9,500 से ₹15,000 के बीच मिल जाते हैं. यानी बजट के लिहाज से एयर कूलर ज्यादा किफायती ऑप्शन साबित होता है.

कौन सा खरीदना सही?

अगर आप ऐसे जगह रहते हैं, जहां हवा में नमी ज्यादा होती है और आपको कमरे में एकदम ठंडी और कंट्रोल्ड कूलिंग चाहिए, तो Window AC लेना बेहतर रहेगा. यह हर मौसम में अच्छी कूलिंग देता है, खासकर बरसात में भी.

लेकिन अगर आप सूखे इलाके में रहते हैं, बिजली का बिल कम रखना चाहते हैं और कम खर्च में ठंडी हवा चाहते हैं, तो Desert Air Cooler आपके लिए सही ऑप्शन है. यह सस्ता भी है और ताजी हवा के साथ कूलिंग देता है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगी परफेक्ट कूलिंग और बिल भी आएगा कम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola