ePaper

काली पूजा में डीजे बजाने पर रहेगा रोक : थाना प्रभारी

Updated at : 19 Oct 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
काली पूजा में डीजे बजाने पर रहेगा रोक : थाना प्रभारी

करौं थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

विज्ञापन

करौं. थाना परिसर में रविवार को काली पूजा, दीपावली व छठ पूजा को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती की अध्यक्षता में काली पूजा समितियां के साथ बैठक की. बैठक में थाना प्रभारी द्वारा विभिन्न जगहों में होने वाले पूजा को किस तरह शांतिपूर्वक संपन्न इसके बारे में बारी-बारी से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. ताकि किसी प्रकार का हुड़दंग मचाने वालों के ऊपर कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा कि पूजा के अवसर पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले को बक्सा नहीं जायेगा. जरूरत पड़ने पर उन्हें जेल का हवा खानी पड़ सकती है. उन्होंने लोगों से अमन चैन एवं शांतिपूर्वक ढंग से काली पूजा दिवाली मनाने का अनुरोध किया. अगर कोई अफवाह फैलता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें पुलिस तुरंत कार्यवाही करेगी. उन्होंने कहा कि पूजा के अवसर पर कहीं भी डीजे नहीं बजेगा. मौके पर पूजा समिति के आशीष आचार्य, तपन कुमार सिंह, जितेंद्र प्रसाद यादव, बाबूलाल सिंह, एसआई संदीप कुमार भगत, निवास यादव मनोज मुर्मू आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : करौं थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित त्योहारों पर रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola