देवघर में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतने का किया दावा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Oct 2023 10:13 AM

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने आगे कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है. और पूरी मजबूती से हमारा गठबंधन पूरी तरह संगठित होकर चुनाव लड़ेगा. हमें पूर्ण विश्वास है कि हम 300 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब रहेंगे

विज्ञापन

देवघर : केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस शनिवार को देवघर पहुंचे. जहां उनका भाजपा के नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. देवघर पहुंचने के बाद सबसे पहले वे डाबर ग्राम स्थित स्व शंकर पासवान के आवास पर पहुंचें और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने उनके परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेंगे.

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने आगे कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है. और पूरी मजबूती से हमारा गठबंधन पूरी तरह संगठित होकर चुनाव लड़ेगा. हमें पूर्ण विश्वास है कि हम 300 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब रहेंगे. उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन को कड़ी चुनौती देंगे. उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं. हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी उनकी तारीफ की.

Also Read: प्रभात खबर संवाद: पशुपति पारस बोले- पिता की संपत्ति के वारिस हैं चिराग, मैं हूं राजनीतिक उत्तराधिकारी

उन्होंने कहा कि जी-20 का शानदार आयोजन ने अहसास दिलाया कि भारत कितना सशक्त है. केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि पिछले 70 सालों में नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री नहीं हुआ. आने वाले लोकसभा चुनाव और अभी जो पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, उसमें देश की जनता उनके काम पर वोट देगी और केंद्र व राज्य में फिर से एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी. इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री पारस सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले और वर्तमान जिलाध्यक्ष के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा की.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola