पालोजोरी में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल

दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र के कुंजबोना व्यक्ति जख्मी
पालोजोरी. थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन बच्ची सहित चार लोग गंभीर रूप घायल हो गये. सभी घायलों की हालत नाजुक है. वहीं, बेहतर इलाज के लिए सभी को रेफर कर दिया गया है. गुरुवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र के कुंजबोना गांव निवासी निसार अंसारी व बाइक में सवार उसकी पुत्री आफरीन खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि निसार अंसारी बाइक में अपनी पुत्री व पुत्र के साथ बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए देवघर जा रहे थे. इस क्रम में जैसे ही वह पालोजोरी बाजार से गुजर रहे थे पीछे से आ रही हाइवा (जेएच 04 के 2969 ) की चपेट में आ गया. इससे निसार व आफरीन का पैर बुरी तरह से कुचल गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए पालोजोरी सीएचसी पहुंचाया. जहां दोनों का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. दोनों के पैर में गंभीर चोट आई है. वहीं, दूसरी घटना बुधवार रात की है. इस संबंध में बताया जाता है कि रात को पालोजोरी बाजार केवट पाड़ा निवासी लक्ष्मण कापरी की पुत्री राधिका कुमारी व झिंगल कापरी की पुत्री सुहानी कुमारी अपने चाचा के साथ बाइक से नवाडीह जोरोपहाड़ी की ओर घूमने गयी थी. इस क्रम में नवाडीह स्थित एक स्कूल के पास विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया. इससे बाइक में सवार राधिका कुमारी व सुहानी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. राधिका का चेहरा व पैर में गंभीर चोट आई है. राधिका जबड़ा कई जगह से टूट गया है. वहीं, सुहानी कुमारी का हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. जहां से सभी का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया. दुमका के एक निजी अस्पताल में घायल राधिका व सुहानी का इलाज का चल रहा है. वहीं, पालोजोरी मुखिया अंशुक साधु ने घायलों के इलाज में आर्थिक मदद भी किया है. बताया कि राधिका की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है. —————– घायलों की स्थिति नाजुक, बेहतर इलाज के लिए रेफर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




