छात्राओं को टीबी से बचाव की दी गयी जानकारी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
छात्राओं को टीबी से बचाव की दी गयी जानकारी

मधुपुर के अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू स्कूल में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन ने छात्राओं को टीबी बीमारी के लक्षण, उससे बचाव व उपचार संबंधित जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को टीबी के लक्षण होने पर शीघ्र अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए व जांच करानी चाहिए. कहा कि टीबी बीमारी पाये जाने पर अनुमंडलीय अस्पताल में निः शुल्क पूर्ण कोर्स दवा प्रदान किया जाता है, जिसके नियमित रूप से सेवन करने पर व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वास्थ्य हो जाता है. साथ ही प्रति माह खान-पान के लिए मरीज को प्रतिमाह एक हजार प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है. मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर के उपाधीक्षक डॉ शाहिद, छातीश्वर दास, संतोष सिंह, साकिर आलम, सपन कुमार, अजय कुमार दास, प्रधानाध्यापक अमित कुमार, शिक्षक मुरलीधर मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola