काशीटांड़ में ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार टूटने से रेल परिचालन दो घंटे बाधित

आसनसोल रेल मंडल के जामताड़ा व विधासागर स्टेशन के बीच काशीटांड़ हॉल्ट के निकट डाउन रेलवे ट्रैक पर टूटा ओवरहेड तार
मधुपुर. आसनसोल रेल मंडल के जामताड़ा व विधासागर स्टेशन के बीच काशीटांड़ हॉल्ट के निकट डाउन रेलवे ट्रैक के ऊपर लगा 25 हजार बोल्ट का इलेक्ट्रिक ओवरहेड तार अचानक टूट गया. रेल कर्मी की सूझबूझ से रेल खंड पर हादसा टल गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि डाउन में गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद ही इलेक्ट्रिक तार टूटने की जानकारी रेल कर्मियों को मिली. सूचना पर रेलवे तुरंत अप व डाउन की ट्रेन की परिचालन को रोक दिया. जांच के बाद रेलवे ने करीब आधे घंटे बाद अप परिचालन शुरू कर दिया. जबकि डाउन लाइन का परिचालन बाधित रहा. इस दौरान अप लाइन में आसनसोल झाझा मेमू सवारी ट्रेन, अकालतख्त एक्सप्रेस काशीटांड़ से पूर्व कुछ देर तक रुकी रही, लेकिन डाउन में पटना- हावड़ा बंदे भारत एक्सप्रेस साढे ग्यारह बजे से विद्यासागर स्टेशन में करीब दो घंटे व बक्सर-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन मधुपुर स्टेशन में 12.17 से दोपहर 2.04 बजे तक करीब पौने दो घंटे तक खड़ी रही. घटना के बाद पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ लगी रही. इधर, सूचना पर मधुपुर से इलेक्ट्रिक विभाग के इंजीनियर व कर्मी ओवर हेड इलेक्ट्रिक तार को दुरुस्त करने के लिए विशेष यंत्र ट्रेन से घटनास्थल पहुंचे और इलेक्ट्रिक तार को दुरुस्त किया. तार को दुरुस्त करने में करीब दो घंटे का समय लगा. इसके बाद डाउन में ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ. ———————– वंदे भारत एक्सप्रेस विद्यासागर में व बक्सर-टाटा मधुपुर में रही खड़ी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




