विश्व कविता दिवस व नवरात्र पर सजा ऑनलाइन काव्य का भव्य संगम

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
विश्व कविता दिवस व नवरात्र पर सजा ऑनलाइन काव्य का भव्य संगम

मधुपुर : ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. ऑनलाइन कवि सम्मेलन ‘दुर्गायन अखंड काव्यार्चन’ का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के दर्जनों कवि, रचनाकार व साहित्यकारों ने भाग लिया. कार्यक्रम में साहित्य और राष्ट्रचेतना के विभिन्न आयामों पर रचनात्मक प्रस्तुतियां दी गयी. गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने कहा कि साहित्योदय राष्ट्रचेतना, साहित्य सृजन व जनजागरण में अतुलनीय योगदान दे रहा है. वहीं कवि पंकज प्रियम ने इसे सुखद संयोग बताते हुए कहा कि विश्व कविता दिवस और नवरात्र के शुभ अवसर पर ऐसा पुनीत आयोजन होना विशेष महत्व रखता है. इस अवसर पर देश के प्रख्यात कवि अजय अंजाम ने दुर्गा स्तवन का पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया. राष्ट्रीय कवि अनित्य नारायण मिश्र ने भी साहित्योदय के इस आयोजन की सराहना करते हुए अपनी कविता से सभी का मन मोह लिया. वहीं, कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे साहित्योदय की कार्यकारी निदेशक किशोरी भूषण ने प्रस्तुत किया. जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी शर्मा चंदा ने किया. कार्यक्रम में राकेश रमण, गणेश दत्त बजाज, किशोरी भूषण, डॉ. रजनी शर्मा, चंदा बिंदु प्रसाद, अनामिका गुप्ता, सुदेष्ना सामन्त, ममता झा, खुशबू बरनवाल, नंदिता माजी शर्मा, डॉ. प्रियम्बदा मिश्रा, रश्मि पाण्डेय, शोभा पाराशर, अर्चना झा, निशा झा, शशि जायसवाल और संजय गुप्ता सहित कई साहित्यकार शामिल हुए.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola