रामनवमी पर कोलियरी क्षेत्र भक्तिमय: मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पर कोलियरी क्षेत्र भक्तिमय: मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम व वीर बजरंगबली की श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा-अर्चना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा: रामनवमी के पावन अवसर पर कोलियरी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और गांवों में भगवान श्रीराम और वीर बजरंगबली की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गयी. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया. चितरा कोलियरी स्थित दुखिया बाबा शिव मंदिर प्रांगण के राम दरबार मंदिर, अंबेडकर चौक स्थित सीताराम सह हनुमान मंदिर, चितरा थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर तथा टेढ़ी मोड़, भवानीपुर, बरमरिया, दूधिचुआं, जमुआ, कुकराहा, सिकटिया, बड़बाद, ताराबाद और पलमा समेत अन्य गांवों के मंदिरों में भव्य आयोजन किया गया. राम दरबार मंदिर प्रांगण में स्थानीय गायक राजेश राय और अन्य कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रद्धालुओं ने खूब सराहा. मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और जगह-जगह भजन-कीर्तन, रामधुन, अखंड रामायण पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया. संध्या में भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. युवाओं और बच्चों में भी उत्साह का माहौल देखा गया. शाम को टेढ़ी मोड़ और अंबेडकर चौक स्थित राम जानकी सह हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा और झांकियां निकाली गयी, जिसने सभी का मन मोह लिया. प्रशासन ने भी सतर्कता बरतते हुए आयोजन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola