चितरा : दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लगा भक्तों का तांता

Updated:
विज्ञापन
चितरा : दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लगा भक्तों का तांता

कोलियरी क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में महाअष्टमी को पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता, माहौल पूरी तरह भक्तिमय

विज्ञापन

चितरा. कोलियरी प्रक्षेत्र के मंदिरों में महाष्टमी पर माता के दर्शन-पूजन के लिए अहले सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा. वहीं, चितरा हाटतल्ला स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर, कुकराहा व तालझारी स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी के दिन मंगलवार को क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भारी संख्या श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. इस दौरान श्रद्धालुओं ने आस्था से कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना की व मां भगवती से सुख समृद्धि व शांति के लिए मंगलकामना की. वहीं, विधि-व्यवस्था को लेकर मंदिरों में पुलिस बल तैनात दिखा. वहीं, दूसरी ओर चितरा के हाटतल्ला दुर्गा मंदिर, कुकराहा दुर्गा मंदिर, तालझारी दुर्गा मंदिर, पिपरासोल दुर्गा मंदिर, बरजोरी दुर्गा मंदिर, आसानबनी, बड़जोड़ी व पहरुडीह मंदिर में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से आराधना की गयी. साथ ही नवमी तिथि यानी बुधवार को परम्परा के अनुसार बकरे की बली दी जायेगी, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola