स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मधुपुर महाविद्यालय मधुपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 की ओर से मारगोमुंडा के बरसतिया मध्य विद्यालय में सात दिवसीय शिविर का आयोजन
मधुपुर. स्थानीय महाविद्यालय मधुपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 की ओर से मारगोमुंडा के बरसतिया मध्य विद्यालय में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ रत्नाकर भारती, डाॅ रंजीत कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ अनिता गुआ हेंब्रम ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ अनीता ने शिविर के उद्देश्य व उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सामाजिक सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि इस सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, शिक्षा जागरुकता, स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न गतिविधि आयोजित की जायेगी. डाॅ रंजीत कुमार ने कहा कि एनएसएस इकाई ने पूर्व में भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभायी है. कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधरोपण, महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य जागरुकता अभियान चलाया गया है. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ रत्नाकर भारती ने कहा कि कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने सामाजिक सेवा, जागरुकता अभियानों और सामुदायिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों व स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान कई क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया गया है. साथ ही ग्रामीण इलाकों में निः शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है. साथ ही रक्तदान शिविर में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र झा व धन्यवाद ज्ञापन होरेन हांसदा ने किया. मौके पर रंजीत कुमार प्रसाद, अनूप लाल सोरेन, मिताली विश्वास समेत दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद थे. ————— मधुपुर कॉलेज के एनएसएस यूनिट- 3 का सात दिवसीय शिविर आयोजित
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




